जब तक समन्वय का दृष्टिकोण विकसित नहीं होता तब तक विवादों से विराम नहीं मिलता। छोडना, प्राप्त करना और उपेक्षा करना इन तीनों के योग का नाम समन्वय है। मनुष्य यदि इन बातों का जीवन में समन्वय, समायोजन कर ले तो शान्तिपूर्ण जीवन जी सकता है।
- निराग्रह विचार (अपने विचारों का आग्रह छोड दें)
- सत्य तथ्य स्वीकार (श्रेष्ठ अनुकरणीय आत्मसात करें)
- विवाद उपेक्षा ( विवाद पैदा करने वाली बातों की उपेक्षा करें)